BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया निर्वाचन कार्यक्रम जिले में तीन-तीन विकासखण्डों में अलग-अलग चरणों में होगा निर्वाचन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 6, 2021

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया निर्वाचन कार्यक्रम जिले में तीन-तीन विकासखण्डों में अलग-अलग चरणों में होगा निर्वाचन...

 


रेवांचल टाइम्स मण्डला -- मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के संबंध में चरणवार निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के तहत् त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 3 चरणों में संपन्न होगा। इसके अंतर्गत 6 जनवरी, 28 जनवरी तथा 16 फरवरी को मतदान होगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। मंडला जिले के सभी 9 विकासखण्डों में अलग-अलग चरणों में मतदान प्रक्रिया होगी। प्रथम चरण के अंतर्गत नारायणगंज, निवास तथा बीजाडांडी, द्वितीय चरण के अंतर्गत घुघरी, मोहगांव तथा मंडला तथा तीसरे चरण के अंतर्गत बिछिया, मवई तथा नैनपुर में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। प्रथम तथा द्वितीय चरण के लिए 13 दिसम्बर 2021 से नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे जिसकी अंतिम तिथि 20 दिसम्बर 2021 होगी। इसी प्रकार तृतीय चरण के लिए 30 दिसम्बर 2021 से नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे तथा 6 जनवरी 2022 नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि होगी।

No comments:

Post a Comment